Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजियाबाद में EDM Mall के पास दबंगों ने की युवक पर फायरिंग

March 5, 2024

गाजियाबाद में EDM Mall के पास दबंगों ने की युवक पर फायरिंग

गाजियाबाद। गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके में सोमवार की रात दबंगों ने ईडीएम मॉल के पास एक युवक पर फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक अंकित की गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के डाबर चौराहे पर दुकान है।

वह सोमवार की रात दुकान बंद कर ईडीएम मॉल की तरफ से अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में ईडीएम मॉल के पास इकट्ठा दबंगों से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने अंकित पर गोलियों से हमला कर दिया। अंकित के चाचा प्रवीण के मुताबिक नगर निकाय चुनाव में हुई रंजिश के चलते दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की थी। वहीं एसीपी पूनम मिश्र नेबताया की अंकित गोली लगने से घायल हुआ है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें