Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजाबाद में सवारियों से भरी बस खंभे से टकराई, 16 यात्री घायल

November 8, 2024

फिरोजाबाद में सवारियों से भरी बस खंभे से टकराई, 16 यात्री घायल

फिरोजाबाद। नगर के थाना रामगढ़ के क्षेत्र चनौरा के समीप हमीरपुर से हाथरस जा रही एक यात्री बस शुक्रवार को खंभे से जा टकराई जिससे 16 यात्री घायल हो गए। रामगढ़ के थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि घायलों में से 14 यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे गई। उनके अनुसार, दो यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत गंभीर बतायी जाती हैं। थाना प्रभारी दुबे ने बताया कि सभी यात्री हमीरपुर से निजी बस द्वारा हाथरस जा रहे थे। हाथरस के इगलास में रहने वाले ये सभी लोग ईंट भट्टे पर काम करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें