Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ayodhya में राम जन्मभूमि के आसपास के घरों की छतों पर बनाए जाएंगे ‘कैफेटेरिया’

August 3, 2023

Ayodhya में राम जन्मभूमि के आसपास के घरों की छतों पर बनाए जाएंगे ‘कैफेटेरिया’

अयोध्याः अयोध्या को अत्याधुनिक शहर बनाने की दिशा में लिये गये निर्णय के तहत राम जन्मभूमि के आसपास के घरों की छतों पर कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंदिर स्थल के आसपास के क्षेत्रों को ऐतिहासिक महत्व वाले चिह्नें से सजाया जाएगा और जन्मभूमि पथ एवं भक्ति पथ पर आसपास के घरों की छतों पर कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, कि अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) इच्छुक मकान मालिकों को एजेंसियों के साथ एक संविदात्मक व्यवस्था के माध्यम से अपने घरों का सव्रेक्षण कराने और छत पर कैफेटेरिया बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दयाल ने कहा, ‘‘एडीए पैनल के माध्यम से आवश्यक अनुमतियां और संबंधित प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाएगा। अयोध्या आने वाले भक्त राम जन्मभूमि के आसपास के मकानों की छतों पर बनने वाले कैफेटेरिया अथवा खुले आसमान वाले रेस्तरां के जरिये श्री राम मंदिर का मनमोहक नजारा देख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या को उसकी पौराणिक महिमा के अनुरूप सजाया भी जा रहा है। साथ ही अयोध्या में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राम मंदिर संभवत: अगले साल जनवरी में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें