Site icon Dainik Savera Times

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में कार सवार ने 5 लोगों को रौंदा, सभी गंभीर रूप से घायल

Firozabad Road Accident

Firozabad Road Accident

उत्तर प्रदेश : नोएडा के एक मॉल में एक कार सवार ने पैदल जा रहे तीन छात्र समेत पांच लोगों को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात सेक्टर-39 पुलिस थाना क्षेत्र के गार्डन गैलेरिया मॉल की है जहां पैदल जा रहे पांच लोगों को एक कार सवार ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में सभी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान सेक्टर-134 के जेपी विश टाउन के निवासी एमलान भौमिक (25), सेक्टर-126 निवासी प्रिया (22) और दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी अंश भारद्वाज (25) (तीनों छात्र हैं) तथा नोएडा के सेक्टर-19 निवासी अभिषेक (35) व ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी विनय कुमार (36) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है तथा यह बात भी सामने आई है कि कार चालक शराब के नशे में था।

ये भी पढ़ें :- ‘देश की महिलाओं की नजर संसद पर’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन की अपील की

Exit mobile version