Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत, दो लोग घायल

February 26, 2024

नोएडा में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत, दो लोग घायल

नोएडा। नोएडा में एक गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब ढाई बजे पुस्ता मार्ग पर हुई। पेशे से इंजीनियर संदीप चौधरी, पर्व राठी तथा प्रशांत चौधरी दफ्तर की पार्टी के बाद गाड़ी से घर लौट रहे थे। थाना एक्सप्रेसवे की प्रभारी निरीक्षक सरिता मलिक ने कहा, ‘‘ सड़क पर गड्ढे होने से उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे संदीप की मौके पर मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि पर्व और प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें