Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरेली पोस्टर विवाद : मौलाना तौकीर रजा और 37 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

December 9, 2025

बरेली पोस्टर विवाद : मौलाना तौकीर रजा और 37 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

बरेली: पुलिस ने 26 सितंबर को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी मौलवी तौकीर रजा और 37 अन्य के खिलाफ स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने बताया कि बारादरी थाना पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष रजा, उनके सहयोगी नफीस और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जबकि 9 अन्य संबंधित मामलों में जांच जारी है जिनमें रजा का नाम भी शामिल है। आरोप है कि हिंसा ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर भड़की थी।

ये भी पढ़ें : CBI का बड़ा फैसला, राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में की जाएगी अपील

पुलिस के अनुसार, शहर में कई जगहों पर भीड़ जमा हुई, पुलिस टीम पर पैट्रोल बम फेंके गए, पथराव और गोलीबारी हुई तथा दंगा नियंत्रण बंदूक सहित हथियार लूट लिए गए। इस अशांति में 2 दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उस रात कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला थानों में 10 मामले दर्ज हुए। कोतवाली और बारादरी के 2 मुख्य मामलों की जांच बाद में अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मौलाना तौकीर रजा सहित 38 आरोपियों को जेल भेजा गया था और जांच पूरी होने के बाद शनिवार को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 19 पोस्ट के साथ 2 बेस पर कब्जे का दावा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें