Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

January 30, 2024

CM योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ के जीपीओ पार्क में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये गये पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मानवता के अप्रतिम प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू के विचार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं।’’ उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी (महात्मा गांधी) शिक्षा में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें