Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम योगी ने मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी

May 26, 2026

सीएम योगी ने मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस पद पर अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी है। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई।”

 

उन्होंने कहा, ”इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया। यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे ‘नए भारत’ को गढ़ा, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”सीमाओं पर अडिग, आतंक के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त, विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है। डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में नई गति दे रही है।”

योगी आदित्यनाथ ने दावा कहा, ”प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर विश्वास को सशक्त किया है और यही विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को साकार कर रहा है।” उन्होंने कहा, ”नेशन फर्स्ट की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें