Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम योगी ने नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार कामयाबी पर दी बधाई

August 28, 2023

सीएम योगी ने नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार कामयाबी पर दी बधाई

उप्रः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार कामयाबी पर बधाई दी है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपकी कामयाबी पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

 

सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा को उनकी इस शानदार कामयाबी की बधाई दी और लिखा, बधाई हो नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आपके अभूतपूर्व 88.17 मीटर थ्रो की वजह से आप डायमंड लीग ट्रॉफी, विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण और ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। आपकी उपलब्धियों ने पूरे देश की भावना को ऊपर उठाया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें