
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों की तीखी आलोचना की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की सोच “कुत्सित” है और यह दावा किया कि इस व्यवस्था से किसी का अधिकार नहीं छीना जा रहा, बल्कि महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री ने देश की राजनीति को चार प्रमुख वर्गों महिला, गरीब, युवा और किसान के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने जातिवाद की राजनीति के जरिए देश को कमजोर करने का काम किया और अपने परिवारों के हित को प्राथमिकता दी।
#WATCH | Lucknow: On Nari Shakti Vandan Adhiniyam, UP CM Yogi Adityanath says, “All of us know that in 2014, when PM Modi came to power, he made one thing very clear. He said that there are only four castes in the country – women, poor, youth and farmers. Naturally, this was a… pic.twitter.com/oLByVrTcEe
— ANI (@ANI) April 19, 2026
ये भी पढ़ें- PBKS vs LSG: न्यू चंडीगढ़ में लगेगा रनों का अंबार या बारिश डालेगी खलल? जानें पिच रिपोर्ट
विपक्ष ने फैलाया भ्रम
योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि जब भी केंद्र सरकार ने कोई प्रगतिशील कदम उठाया, तब विपक्ष ने उसका विरोध किया। उन्होंने संसद के विशेष सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 16 से 18 तारीख तक चले इस अधिवेशन में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, जिसका कारण विपक्ष द्वारा फैलाया गया भ्रम और उनकी नकारात्मक मानसिकता रही।
कम नहीं होंगी किसी भी राज्य की सीटें
परिसीमन को लेकर उठी आशंकाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्पष्ट आश्वासन दिया गया था कि किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी, फिर भी विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस रवैये के कारण जनता में विपक्ष के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने वाली है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ की तस्वीर के साथ की घोषणा
विपक्षी दलों पर साधा निशाना
अपने भाषण में सीएम योगी ने कुछ विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अपने पुराने “पापों” का प्रायश्चित करने का अवसर था, लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल केवल अपने परिवार के हितों तक सीमित हैं और युवाओं तथा बेरोजगारों के अधिकारों की अनदेखी करते हैं।
कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता
अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उठाए जा रहे सभी कदमों का समर्थन करती है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष का रवैया “अक्षम्य” है और देश की आधी आबादी उन्हें इसके लिए माफ नहीं करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...