Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

LPG सिलेंडर पर 100 रुपए की छूट पर सीएम योगी ने PM MODI का जताया आभार

March 8, 2024

LPG सिलेंडर पर 100 रुपए की छूट पर सीएम योगी ने PM MODI का जताया आभार

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट के निर्णय पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। अपने एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री ने इस फैसले को मातृशक्ति का सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करने वाली लोक-कल्याणकारी सौगात बताया है। सीएम ने लिखा, ’आज महिला दिवस के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रूपए की छूट का निर्णय करोड़ों परिवारों को आर्थकि राहत देने के साथ ही मातृशक्ति को धुंए और प्रदूषण से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ व खुशहाल जीवन प्रदान करेगा। मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करने वाली इस लोक-कल्याणकारी सौगात के लिए प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दकि आभार प्रधानमंत्री जी।‘

पीएम मोदी ने महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति को बड़ा तोहफा दिया। आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 100 रुपए कम हो गई है। इसका ऐलान खुद पीएम ने सोशल मिडिया के माध्यम से किया। पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थकि बोझ भी कम होगा।‘

पोस्ट में आगे कहा गया कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ईज ऑफ लिविंग सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें