लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि, ‘‘एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!’
एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 30, 2022
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने शुक्रवार तड़के निधन हो गया था। उन्हें यू एन मेहता हृदय रोग संस्थान में दो दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। श्रीमती हीराबेन ने आज तड़के ब्रह्म मुहूर्त में करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने हाल ही में अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई थी। पीएम मोदी कल भी अहमदाबाद में मां को देखने गए थे।