Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्शन में CM Yogi, कहा-जमीन कब्जाने और दबंगई करने वालों को सिखाया जाएगा कड़ा कानूनी सबक

January 16, 2023

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगाह किया कि जमीन पर कब्जा करने और दबंगई करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को यहां जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और जमीन कब्जाने की कुछ शिकायतों पर उन्होंने कहा, ‘‘सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है, जमीन पर कब्जा करने और दबंगई करने वालों को करारा कानूनी सबक सिखाया जाएगा।’’

उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर समस्या का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण समाधान होगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोरखपुर के जनता दर्शन में कई फरियादी गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। योगी ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां अनुष्ठान मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें