Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम योगी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की सुनी फरियाद

August 30, 2023

सीएम योगी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की सुनी फरियाद

कहा, जन शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण
लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान वह खुद एक-एक फरिदारी के पास पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए बच्चों को भी दुलारा और उनके चॉकलेट दी। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 फरियादियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।

परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। परेशान करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें