Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम योगी पहुंचे ग्रेटर नोएडा, अथॉरिटी अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

December 8, 2023

सीएम योगी पहुंचे ग्रेटर नोएडा, अथॉरिटी अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

यूपी डेस्कः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा पहुंचे है। यहां योगी एक निजी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। जगह—जगह भारी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीएम योगी का यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने भव्य स्वागत किया है। कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित कर उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। सीएम दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के बाद GBU में तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

जानकारी के मुताबिक यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 13 लाख करोड़ के निवेश के प्रथम चरण पर यूपी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। इस आजोजन से पहले सीएम योगी नोएडा अथॉरिटी के सीईओ समेत पुलिस और प्रशासन के आधिकारियों से धरातल पर किये जा रहे कार्यों की रिपोर्ट मांगेंगे। साथ ही इसको लेकर उन्हें निर्देश भी देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें