देवरिया की घटना से CM Yogi दुखी, कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

लखनऊः उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार सुबह छह लोगों की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है और दोषियों के प्रति कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। इस सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। सीएम योगी ने.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार सुबह छह लोगों की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है और दोषियों के प्रति कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। इस सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। सीएम योगी ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  PM Modi ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए है।

इस बीच विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई है जबकि दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।

- विज्ञापन -

Latest News