Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Yogi ने Rahul पर साधा निशाना, कहा- PM Modi दुनिया में कर रहे देश का नाम, तो कुछ लोग कर रहे बदनाम

March 12, 2023

CM Yogi ने Rahul पर साधा निशाना, कहा- PM Modi दुनिया में कर रहे देश का नाम, तो कुछ लोग कर रहे बदनाम

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना लंदन में दिए उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग दूसरे देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बशारतपुर-प्रथम शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले ये वही लोग हैं जो मौका मिलने पर स्वयं लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। मोदी दुनिया में देश का नाम कर रहे हैं तो कुछ लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में जाकर देश की आलोचना करने वाले वही लोग हैं जो केरल में रहते हैं तो उत्तर प्रदेश की बुराई करते हैं और दिल्ली में रहते हैं तो केरल की। सीएम योगी ने कहा, कि इन चेहरों को पहचानने की जरूरत है, ये देश के सुदृढ़ लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, इनकी खानदानी विरासत ही ‘बांटो और राज करो’ की विभाजनकारी राजनीति की रही है। इनकी विभाजन की मानसिकता और इनके षड्यंत्र को सफल नहीं होने देना है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8-9 वर्षों में हासिल देश की उपलब्धियां नए भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं तथा राष्ट्रपति के अभिभाषण में देश की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की सुनहरी तस्वीर है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया को राह दिखाने वाला देश होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में इसकी गूंज को अंगीकार कर जन जन तक पहुंचाने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं पर है।

सीएम योगी ने जी-20 की चर्चा करते हुए कहा कि जी-20 का नेतृत्व मिलना भारत के सामथ्र्य को प्रर्दिशत करता है, वैश्विक मंच पर भारत की शक्ति की यशोगाथा दुनिया गा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल अधिकार ही नहीं बताता बल्कि कर्तव्यों का भी एहसास कराता है। मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार विपत्ति में भी नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी रही। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में मुफ्त जांच, मुफ्त इलाज, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन की सुविधा दी गई। मुख्यमंत्री के संबोधन के पहले चार कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का वाचन किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ योगी ने भी संपूर्ण अभिभाषण को सुना।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें