Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Yogi ने ली सेल्फी, अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा- हर घर तिरंगा फहराएंगे

August 14, 2024

CM Yogi ने ली सेल्फी, अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा- हर घर तिरंगा फहराएंगे

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को अपने सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर तिरंगा फहराया। इसके बाद सीएम ने सेल्फी ली। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और आन-बान-शान का प्रतीक, हमारा तिरंगा, हर घर तिरंगा फहराएंगे। जय हिंद।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। साथ ही यूपी के आम जनमानस से भी अपील की कि सभी अपने घर पर देश की शान तिरंगा फहराएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें