Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम योगी ने श्रवस्ती में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

November 30, 2024

सीएम योगी ने श्रवस्ती में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद श्रवस्ती में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

नेशनल हाईवे पर इकौना के पास टेंपो और कार की जोरदार टक्कर
बता दें कि यूपी के श्रवस्ती में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां नेशनल हाईवे पर इकौना के पास टेंपो और कार की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत और कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाईवे पर जाम और अफरातफरी का हो गया माहौल
हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, वहीं दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम और अफरातफरी का माहौल हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य किया। पुलिस ने बताया कि हादसे की प्रमुख वजह दोनों वाहनों की तेज रफ्तार मानी जा रही है। मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें