Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी की अधिकारियों को चेतावनी: ‘जनता की मदद में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई’

October 26, 2024

CM योगी की अधिकारियों को चेतावनी: ‘जनता की मदद में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई’

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन समस्याओं के निस्तारण और पीड़ितों की मदद में विलंब या लापरवाही किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए और अगर लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

योगी ने यह निर्देश शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि किसी पीड़ित की समस्या के निस्तारण में यदि कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर समाधान कराया जाए। किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें