Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के तहत गांव स्तर पर संपर्क साध रही कांग्रेस

February 13, 2023

भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के तहत गांव स्तर पर संपर्क साध रही कांग्रेस

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्र के विस्तार के तहत युवाओं और महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए गांव, ब्लाक और जिला स्तर पर अभियान चला रही है। रविवार को यहां पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ह्लहाथ से हाथ जोड़ो अभियानह्ल कार्यक्रम तीन चरणों में 26 जनवरी 2023 से शुरू हो चुका है, जो पूरे दो माह तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश में ह्लहाथ से हाथ जोड़ो अभियानह्ल के प्रभारी राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर सफल ह्लभारत जोड़ो यात्रह्ल का विस्तार हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में प्रत्येक गांव और मतदान केंद्र को शामिल करते हुए कांग्रेस पदाधिकारी और नेतागण पदयात्र कर हर घर पर झंडा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘भ्रष्टाचार जुमला पार्टी’’ नाम से जारी ‘परिपत्र’ मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई इत्यादि को आधार बनाकर तैयार किया गया है।

हुड्डा ने बताया कि इस अभियान के तीसरे चरण में आभियान को भव्य स्वरुप प्रदान करते हुए ह्लकार्यकर्ता महासमागम और महामेला’’ आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च भी निकाला जाएगा और समापन रैली में उनके द्वारा ह्लमहिला घोषणा पत्रह्ल का विमोचन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें