Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस का एकमात्र उद्देशय़ देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है : भाजपा

December 26, 2023

कांग्रेस का एकमात्र उद्देशय़ देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है : भाजपा

लखनऊ। कांग्रेस की पिछले हफ्ते से जारी ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्र’ के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देशय़ देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है। कांग्रेस ने 20 दिसंबर से ‘उप्र जोड़ो यात्र’ सहारनपुर से शुरू की। मंगलवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘प्यार का पैगाम और लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में चल रही ‘उप्र जोड़ो यात्र’ के सातवें दिन का यात्र मार्ग।’’ इस पोस्ट में यात्र स्थलों का जिक्र करते हुए कहा गया है, ‘‘इन राहों पर चलकर हम प्रदेश को मोहब्बत के एक धागे में पिरो रहे हैं।’’ सातवें दिन कांग्रेस की यात्र मुरादाबाद जिले के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी।

इस बीच, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने ‘एक्स’ पर दावा किया, ‘‘देश ने देखा परिवारवाद से विकासवाद तक का सफर, दशकों तक एक ही परिवार ने देश में राज किया, जिसका मात्र एक ही उद्देशय़ था, देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना।’’ भाजपा ने इस पोस्ट में भाजपा सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा की भी तस्वीरें हैं। इस वीडियो में मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते सुने जा सकते हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर घोटालों का भी आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें