Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लखनऊ में आवारा कुत्ते को प्रताड़ित करने के आरोप में दम्पति गिरफ्तार

April 4, 2024

लखनऊ में आवारा कुत्ते को प्रताड़ित करने के आरोप में दम्पति गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के गोमती नगर इलाके में एक दंपति ने एक आवारा कुत्ते की पिटाई करके, उसे बाइक से बांधकर कुछ दूर तक घसीटा। दोनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक पुरुष और एक महिला एक कुत्ते को रॉड से पीटते दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य वीडियो में आदमी कुत्ते को तार से बांधता दिख रहा है। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने कहा, ‘‘घटना 1 अप्रैल की है, जबकि एफआईआर 2 अप्रैल को एक पशु कार्यकर्ता चारू खरे द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।

‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई की जा रही है।’’ पुलिस के मुताबिक, दोनों पर आईपीसी की धारा 429 (शरारत), 504 (अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। लखनऊ में आसरा नामक एक एनजीओ चलाने वाले खरे ने कहा, ‘‘कुत्ता गंभीर हालत में था और उसका अगला पैर टूट गया था। चश्मदीदों ने वह भयावह दृश्य याद किया जिसमें जगदीश नाम के व्यक्ति ने कुत्ते को अपनी बाइक से बांधकर उसे घसीटा, जबकि महिला सोनम ने उसे छड़ी से पीटा।’’

उसने कहा कि आरोपी के एक करीबी रिश्तेदार ने उसके साथ वीडियो साझा किया था और कुत्ते को प्राथमिक उपचार भी दिया था। खरे ने बताया कि कुत्ते की हालत स्थिर है और उसे ठीक होने में एक महीना लगेगा। उसका मेडिकल गुरुवार को किया जाएगा।

उसने एफआईआर में कहा, ‘सूचना मिलने पर जब मैं मौके पर पहुंचा और दंपत्ति से पूछताछ की तो उन्होंने मेरे साथ र्दुव्‍यवहार किया। इसलिए, मुझे 112 पर कॉल करना पड़ा और पुलिस की मदद लेनी पड़ी। हालाँकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी उन्होंने र्दुव्‍यवहार किया, पुलिस को अपशब्द कहे और मुझे जान से मारने की धमकी दी।’’ रिपोटरें के अनुसार, दंपति ने कुत्ते के साथ क्रूरता की क्योंकि उसने उनकी बेटी को घर के बाहर खेलते समय काट लिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें