Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपराध-मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार: मादक पदार्थ तस्कर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

February 8, 2024

अपराध-मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार: मादक पदार्थ तस्कर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

महोबा: उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने आज मादक पदार्थ तस्करों के एक अंतर प्रांतीय गैंग के दो सदस्यों को 15 लाख रूपये कीमत की चरस के साथ दबोच लिया। पकड़े गए तस्करों मे एक महिला भी शामिल है।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने राठ रोड में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग मे चांदो गांव के निकट रेलवे पुल के पास संदिग्ध रूप से टहलते हुए एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया। इनकी जामा तलाशी मे तीन किलो ग्राम चरस बरामद की गयी । बताया गया है कि इनके द्वारा चरस को तस्करी करके नेपाल ले जाया जा रहा था ,जहां इसे किसी तय शुदा ब्यक्ति को सौंपा जाना था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा दबोचे गए तस्करों मे बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के निवासी 51 वर्षीय ब्रजर्ष तिवारी और 47वर्षीय निर्मला देवी गुप्ता शामिल हैं। आरोप है कि यह गत काफी समय से मादक पढ़ार्थो की तस्करी मे संलिप्ट थे। यह दोनों विभिन्न रास्तों से होकर नेपाल में घुसकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें