Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

September 28, 2023

संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

अमेठीः अमेठी स्थित संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों और डॉक्टरों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी है जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ स्थगित कर दिया गया है। क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संजय गांधी चिकित्सालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने आज बताया कि अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं दोबारा शुरू होने तक कर्मचारियों और डॉक्टरों का धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल बंद होने से अमेठी और आसपास के अन्य जिलों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें