Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घने काेहरे ने बरपाया कहर, सड़क हादसे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 लाेगाें की हुई मौत

January 6, 2024

घने काेहरे ने बरपाया कहर, सड़क हादसे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 लाेगाें की हुई मौत

झांसीः उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में टीकमगढ़ मार्ग पर कोहरे के बीच ट्रैक्टर -ट्रॉली के असंतुलित होकर पलट जान से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से कुछ लोग मऊरानीपुर मंडी में मूंगफली बेचने शुक्रवार को आये थे और रात को ट्रॉली पर सरिया लादकर वापस लौट रहे थे। देर रात कोहरे के बीच किसी कारण से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी और तीन लोगों दब गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और अस्तपाल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों रामबख्श (40), लखनलाल उफ गब्बू (30) और पुष्पेंद्र (26) को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ के थाना बमोरी के कुढयाला गांव के रहने वाले थे। दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने शनिवार को बताया कि मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में टीकमगढ मार्ग पर सरिया लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली कोहरे के कारण शुक्रवार देर रात पलट गई।

ट्रैक्टर में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौत दबने के कारण हो गई जबकि तीन अन्य सुरक्षित हैं। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर दी है आज पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें