Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

देवरिया कांड : दोनों पक्षों की तरफ से मामले दर्ज, अब तक 16 लोग गिरफ्तार

October 3, 2023

देवरिया कांड : दोनों पक्षों की तरफ से मामले दर्ज, अब तक 16 लोग गिरफ्तार

देवरियाः देवरिया जिले में रुद्रपुर इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से जुड़ी हिंसा की घटना के सिलसिले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की सोमवार को उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के बाद यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें