Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिभाषण में महाकुंभ को भव्य और दिव्य व्यवस्था बताना जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं का अपमान : Akhilesh Yadav

February 18, 2025

अभिभाषण में महाकुंभ को भव्य और दिव्य व्यवस्था बताना जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं का अपमान : Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि महाकुंभ में घोर अव्यवस्था को ‘दिव्य भव्य व्यवस्था’ का नाम देकर उन तमाम श्रद्धालुओं का अपमान किया गया है जिनकी जानें सरकारी ‘कुव्यवस्था’ ने ले ली हैं।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल (विधानसभा और विधान परिषद) के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, मेरी सरकार को इस वर्ष दिव्य एवं भव्य महाकुंभ आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। महाकुंभ-2025 में स्वच्छता, सुरक्षा तथा सुव्यवस्था के नये मानक गढ़े हैं। महाकुंभ में आस्था एवं आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

सपा मुख्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने राज्य विधान मंडल में राज्यपाल के अभिभाषण को सच्चाई से कोसों दूर बताते हुए कहा ह्लयह नीरस और निराशाजनक है। इसमें जनसामान्य की आशा-आकांक्षाओं की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। सपा प्रमुख ने कहा, कि कुंभ में घोर अव्यवस्था को दिव्य भव्य व्यवस्था का नाम देकर उन तमाम श्रद्धालुओं का अपमान किया गया है जिनकी जानें सरकारी कुव्यवस्था ने ले ली हैं। उन्होंने कहा, कि सरकार ने कुंभ में आने वालों की करोड़ों की संख्या तो बता दी मगर अब तक मृतकों की संख्या पता नहीं क्यों बताई है। आज भी महाकुंभ में तमाम लोग अपनों को खोज रहे हैं। यह सरकारी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

बयान के अनुसार, यादव ने दावा किया कि, इस अभिभाषण में किसानों, नौजवानों के लिए कुछ भी नहीं है। पढ़े-लिखे नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेश के नाम पर सिर्फ आंकड़ेबाजी है तथा नए उद्योग लग नहीं रहे हैं, पुराने उद्योग बंद होते जा रहे हैं तथा व्यापारी और उद्यमी पलायन कर रहे हैं। यादव ने कहा कि प्रदेश में छुट्टा पशुओं से किसान तबाह हैं तथा सांड के हमलों में लोगों की मौतें हो रही हैं।

उन्होंने कहा, कि राज्यपाल महोदय ने बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर एक शब्द नहीं कहा। सरकार ने कई योजनाओं में प्रथम स्थान पाने पर अपनी पीठ तो थपथपा ली है लेकिन यह नहीं बताया कि महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में भी वह प्रथम स्थान पर है। यादव ने कहा भाजपा सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया बल्कि उसने समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों को बर्बाद करने के अलावा और कुछ नहीं किया है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार की बेईमानी, झूठ और लूट की राजनीति ने प्रदेश को बहुत पीछे कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें