Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ढोंगी बाबा ने भूत भगाने के नाम पर महिला को सुंघाया नशीला इत्र…इसके बाद किया दुष्कर्म

October 15, 2023

ढोंगी बाबा ने भूत भगाने के नाम पर महिला को सुंघाया नशीला इत्र…इसके बाद किया दुष्कर्म

लखनऊः प्रदेश के राजधानी से एक ढोंगी बाबा का मामला सामने आया है। जिसपर भूत भगाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला का कहना है कि बाबा ने उसका वीडियो भी बनाया है और उसे वायरल करने की धमकी भी दिया था। पुलिस ने इस आरोप के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की है। पीड़िता की तरफ से दर्ज कराये गए मुक़दमे के अनुसार उसके ससुराल वालों को यह लगता था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है। जिसका उपाय करने के लिए वह 10 अक्टूबर को मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद पर नूर मोहम्मद वारिस नाम के बाबा से मिली।

पीड़िता की तरफ से दर्ज कराये गए मुक़दमे के अनुसार उसके ससुराल वालों को यह लगता था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है। जिसका उपाय करने के लिए वह 10 अक्टूबर को मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद पर नूर मोहम्मद वारिस नाम के बाबा से मिली। बाबा पर आरोप है कि महिला को भूत उतारने के नाम पर एक कमरे में ले गया। जहां, पीड़िता को नशीला इत्र सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद बाबा ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब महिला को होश आया तो उसने सारी बात अपनी सास को बताई। इस पर बाबा ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें