Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

 डिंपल यादव की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

January 5, 2026

 डिंपल यादव की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

VIRAL NEWS: समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की एक कथित आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। इस मामले को गंभीर बताते हुए कानपुर नगर के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि यह तस्वीर डिंपल यादव की निजता को ठेस पहुंचाने और उन्हें बदनाम करने की मंशा से ली गई और सोशल मीडिया पर फैलायी गई। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर चोरी-छिपे खींची गई थी और बाद में जानबूझकर वायरल की गई।

सपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत
इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को सोशल मीडिया पर “Indian Story” नाम के एक अकाउंट से डिंपल यादव और उनकी बेटी की एक निजी तस्वीर साझा की गई।

नहाने की अवस्था में तस्वीर होने का दावा
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वायरल तस्वीर में डिंपल यादव नहाने की अवस्था में दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी बेटी भी उसी स्थान पर मौजूद बताई गई है। इसे महिला की गरिमा और निजता का गंभीर उल्लंघन बताया गया है।

संविधान और कानून का उल्लंघन बताया गया
शिकायतकर्ता के अनुसार, यह घटना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले निजता के अधिकार का सीधा उल्लंघन है। इसके साथ ही यह मामला आईटी एक्ट की धारा 66E, धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत गंभीर आपराधिक अपराध बनता है।

ये भी पढ़ें: भारत में जल्द बंद होने जा रही Toyota Innova Crysta, सामने आई ये बड़ी वजह

महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला
इस घटना को केवल एक नेता या परिवार से जोड़कर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे देश में महिलाओं की निजता, सम्मान और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिलाओं की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
प्रवीण यादव ने पुलिस से मांग की है कि वायरल आपत्तिजनक सामग्री को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटवाया जाए। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

साइबर क्राइम थाना कर रहा है जांच
कानपुर नगर साइबर क्राइम थाना इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि तस्वीर काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। संबंधित प्लेटफॉर्म से जानकारी मांगी गई है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं डिंपल यादव?
डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वे पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू भी हैं।

Video: कठुआ में बाढ़ पर Union Minister Jitendra Singh ने की बैठक, जल्द राहत की तैयारियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें