Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dimple Yadav ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ, पति Akhilesh Yadav भी रहे मौजूद

December 12, 2022

Dimple Yadav ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ, पति Akhilesh Yadav भी रहे मौजूद

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी के दिवंगत मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। डिंपल ने पिछले हफ्ते मैनपुरी से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.8 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर उपचुनाव जीता था।

लोकसभा सांसद के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। वह कन्नौज से दो बार निचले सदन की सदस्य रह चुकी हैं। 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। डिंपल जब सुबह शपथ लेने पहुंचीं तो उनके साथ उनके पति अखिलेश यादव भी थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें