Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में हुई झड़प, 1 युवक की मौत , जांच में जुटी पुलिस

October 18, 2024

आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में हुई झड़प, 1 युवक की मौत , जांच में जुटी पुलिस

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात मूर्ति विसजर्न स्थल से 200 मीटर की दूरी पर दो गुटों में हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बुढ़ऊ महाराज घाट भुशियांवा से करीब 200 मीटर की दूरी पर दो गुटों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कटरा महारानी गांव निवासी विवेक वर्मा (19) गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, वर्मा को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हरेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘घटना के पीछे कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। इन युवकों के बीच आपसी रंजिश थी।’

कुमार ने कहा, ‘‘घाट पर आने से पहले दोनों गुटों के बीच हाथापाई हुई थी। वर्मा के शरीर पर किसी गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुमार ने स्पष्ट किया कि इस घटना का मूर्ति विसजर्न से कोई लेना-देना नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें