Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले अमेठी के सांसद केवल चुनाव के समय नजर आते थे: CM yogi

October 13, 2023

पहले अमेठी के सांसद केवल चुनाव के समय नजर आते थे: CM yogi

अमेठीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिना नाम लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2019 से पहले अमेठी के सांसद केवल चुनावों में नजर आते थे। मुख्यमंत्री योग ने अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के तहत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा, सांसद केवल चुनाव लड़ने आते थे। चुनाव जीतने के बाद वे दोबारा चुनाव में ही नजर आते थे, लेकिन अब अमेठी में ऐसा नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज अमेठी में ऐसा नहीं है। अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी 10 से 15 दिन पर अमेठी आती रहती हैं। उनके नेतृत्व में अमेठी में तेजी से विकास हुआ है। चिकित्सा सहित तमाम क्षेत्रों में काम हुआ है। अमेठी का मेडिकल कॉलेज का भी सपना पूरा हुआ है।’’

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। आदित्यनाथ ने यहां 700 करोड़ रुपये की 879 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमेठी का यह कार्यक्रम केवल अमेठी का नहीं है बल्कि भारत की प्रतिभाओं के सम्मान का समारोह है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पहले नहीं होते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से खेल को बढ़ावा मिला है और आज सभी ने देखा है कि चीन में किस तरीके से भारत ने अपनी खेल शक्ति का प्रदर्शन किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें