Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने तेजस्वी से करीब आठ घंटे तक की पूछताछ

January 30, 2024

नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने तेजस्वी से करीब आठ घंटे तक की पूछताछ

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में उनके पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में ईडी के समन के बाद श्री यादव पूर्वाह्न 11:30 बजे पटना स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे । सामान्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ईडी के 12 अफसरों की टीम ने पूछताछ शुरू की, जो लगभग आठ घंटे तक चली। इस दौरान उनसे करीब 60 सवाल किए गए ।


श्री यादव जब बाहर निकले तब पहले से वहां मौजूद उनके समर्थक नारे लगाने शुरू कर दिए । श्री यादव ने भी पूरे जोश के साथ हाथ हिलाया और विक्ट्री साईन दिखाया । इस दौरान ईडी कार्यालय के बाहर उनकी बड़ी बहन राज्यसभा सांसद मीसा भारती और बड़े भाई पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के अलावा बड़ी संख्या में राजद के विधायक, पूर्व मंत्री और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मामले की जांच ईडी कर रही है। आरोप के अनुसार, श्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2004 से 2009 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील सरकार के शासनकाल के दौरान रेल मंत्री रहते हुए ग्रुप डी श्रेणी में उम्मीदवारों को दी गई नौकरियों के बदले में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भूखंडों का निबंधन कराया था । सोमवार को ईडी ने श्री यादव से इस मामले में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें