Site icon Dainik Savera Times

बकाया जमा समाधान योजना से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट, पहले चरण में पूरा ब्याज माफ

Electricity rate

Electricity rate

Electricity Consumers : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से बिजली उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त बिजली बिल बकाया जमा समाधान योजना शुरू की गई है। इससे उन्हें काफी फायदा होने की बात कही जा रही है। तिलाई अधिशासी अभियंता सतेंद्र पांडेय ने इस विषय पर जानकारी दी।

योजना की शुरुआत 15 दिसंबर से होने वाली है। इसके अंतर्गत अकेले अमेठी की तिलोई डिवीजन में ही 80,000 उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पहले चरण में 15 से 31 दिसंबर तक 100 प्रतिशत और दूसरे चरण में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक 75 प्रतिशत छूट मिलेगी। तीसरे चरण में 15 से 31 जनवरी तक मामूली छूट रहेगी।

एक मुश्त बकाया बिल भुगतान योजना के लाभ को हर उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए तिलोई डिवीजन में कई टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया, ‘पहले चरण में जिनका बिजली का बिल 5,000 रुपये से कम है अगर वे एकमुश्त जमा करते हैं तो 100 प्रतिशत ब्याज में छूट मिलेगी। वहीं, जिनका बिल 5,000 से ऊपर है, उनको 70 प्रतिशत छूट मिलेगी। यह योजना सभी घरेलू, वाणिज्यिक और निजी संस्थान के उपभोक्ताओं के लिए है।‘

उन्होंने बताया, ‘बाहर के उपभोक्ता जो काउंटर पर नहीं पहुंच सकते हैं, उनके लिए कैंप लगा है। वहां पर वे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अगर वहां पर वे नहीं पहुंच सकते हैं तो हमारी वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने के लिए उनको अपने बकाए धन की 30 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।‘

उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी योजनाओं के बावजूद बकाया नहीं जमा कर रहे हैं, उनका कनेक्शन काटा जाएगा और इसके बावजूद बिजली इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Exit mobile version