Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी के गोरखपुर में एक समारोह में भड़का हाथी, दो महिलाओं सहित एक बच्चे की मौत

February 16, 2023

यूपी के गोरखपुर में एक समारोह में भड़का हाथी, दो महिलाओं सहित एक बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक यज्ञ समारोह के दौरान अचानक भड़के हाथी ने दो महिलाओं और एक बच्चे को रौंद दिया, जिससे इस घटना में तीनों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का कार्यक्रम हो रहा था, इसमें रस्म के लिये एक हाथी को •ाी लाया गया था। उन्होंने बताया कि यज्ञ में भजन—कीर्तन के दौरान हाथी अचानक भ ड़क गया और उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गयी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान हाथी ने कांति देवी (55), कौशल्या देवी (50) और राजीव नामक व्यक्ति के चार वर्षीय बेटे को पैरों तले रौंद डाला। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही जबकि लड़के की इलाज के लिये अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद हाथी एक खेल में चला गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की एक टीम तथा पुलिस बल हाथी को काबू में किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें