Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पेस से लेकर स्पोर्टस तक महिलाओं को प्रोत्साहन : Smriti Irani

September 26, 2023

स्पेस से लेकर स्पोर्टस तक महिलाओं को प्रोत्साहन : Smriti Irani

लखनऊः केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पेस से लेकर स्पोर्टस तक हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढाने के लिये प्रोत्साहित किया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोज़गार मेले को संबोधित करते हुए श्रीमती ईरानी ने कहा ‘‘ दुनिया में भारत एक मात्र ऐसा राष्ट्र है जिसने शिव और शक्ति दोनों की बराबर अराधना की है। ये भारत का संस्कार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नए संसद की शुरुआत का पहला संवैधानिक संकल्प राष्ट की महिलाओं और बहनो को 33 प्रतिशत आरक्षण अर्पण कर नारी शक्ति को नमन करते हुये करना है। यह प्रधानमंत्री का संस्कार है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के बाद अब किसी भी वर्ग,समुदाय से सम्बन्धित महिला देश का नेतृत्व कर सकती है। प्रधानमंत्री ने स्पेस से लेकर स्पोर्टस तक हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढाने के लिये प्रोत्साहित किया है।’’

केंद्रीय मंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बताया कि प्रधानमंत्री ने जी-20 के सफल आयोजन के बाद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के माली, ड्राइवर, यातायत नियंत्रक और गेट -कीपर से मुलाकात की और उनके सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। नौकरी पाने वाले 218 सरकारी कर्मियों को प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेते हुए सिटीजन फर्स्ट की भावना से काम करना चाहिये और अपने को सेवक और जनता को मालिक समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अधिकारियों से अनुशासन की अपेक्षा करती है और उनसे सार्थकता,सहजता और सरलता की उम्मीद करती है। पूरी कोशिश इस बात की होनी चाहिये कि जनता अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशान न हो।

नवनियुक्त अभ्यर्थी इसे सिर्फ अपॉइंटमेंट लेटर न समङो, ये भारत के भविष्य के साथ अप्वाइंटमेंट है। नए अधिकारी स्किल और स्केल की संभावना को तलाशते हुये कार्य करें। तकनीक का इस्तेमाल करते हुये जनता की समस्याओं का हल ऐप से नहीं बल्कि आप से होगा। इरानी ने आह्वान किया कि नए अधिकारी प्रधानमंत्री की संवाद और शैली को अपनाएं , मालिक नहीं सेवक बनकर जनता के लिए कार्य करें। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग का स्वरुप अब बदल गया है। हिंदूुस्तान का डाक विभाग एक मजबूत बैंकिंग सेक्टर के रुप में स्थापित हो चुका है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने आठ करोड़ से ज्यादा अकाउंट खोले हैं जिसमें से तीन करोड़ अकाउंट महिलाओ के है। आने वाले समय में डाकिया सिर्फ संदेश ही नहीं बल्कि बैंक अकाउंट भी साथ लेकर आयेगा। बेटी के जन्म पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गये बैंक अकाउंट में में आठ प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है जो कि देश में सबसे अधिकतम है। डाक विभाग बेटियों के आर्थिक समृद्दि और आर्थिक संरक्षण की आधारशिला है।

वाराणसी में आयोजित रोजगार मेले में केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रही। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा संचालित रोजगार मेले का नया संस्करण था। आज 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को विकसित बनाने के लिए अगले 25 वर्ष की यात्र में हमारे इन सभी युवा शक्ति का योगदान होने जा रहा है। भारत में युवा शक्ति दुनिया में सबसे ज्यादा है। इस रोजगार मेले के माध्यम से हम या सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह युवा भी विकसित भारत की यात्र में भागीदार बनेंगे।

वाराणसी नियुक्ति पत्र लेने उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से नियुक्ति हुए अभ्यर्थी पहुंचे हुए थे। बैंक में क्लर्क के पद पर चयनित आकाश ने कहा ‘‘ हमें बहुत खुशी है। हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं उन्होंने हमें इस लाइक समझा कि मैं देश की सेवा कर सकूंगा।’’ रिंकी सिन्हा जो झारखण्ड की रहने वाली हैं रिंकी दिव्यांग है उनका चयन एमटीएस पद हुआ उन्होंने कहा ‘‘ आज हमें बहुत खुशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में दिव्यागों का सम्मान हो रहा हैं। वाराणसी हजारों की संख्या में आए नियुक्त अभ्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें