Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरठ में पूर्व सांसद के बेटे पर रेप का आरोप

August 25, 2023

मेरठ में पूर्व सांसद के बेटे पर रेप का आरोप

मेरठः दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने मेरठ में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को मेरठ के एसएसपी कार्यालय में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के मुताबिक आरोपी और पीड़तिा के बीच जान-पहचान इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प के जरिए हुई थी। उसका आरोप है कि दानिश कुरैशी ने खुद को एक सम्मानित परिवार से और अविवाहित बताया। पीड़िता के बयान के मुताबिक दानिश ने उसे 22 अगस्त को मेरठ के एक होटल में बुलाया जहां उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये। इस घटना का उसने चोरी छिपे एक वीडियो भी बना लिया और मामले की शिकायत करने पर इसे वायरल करने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामले की जांच कर आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें