Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

धू-धू कर जली फैक्ट्री…आग का तांडव देख मची अफरा-तफरी

October 31, 2024

धू-धू कर जली फैक्ट्री…आग का तांडव देख मची अफरा-तफरी

Firozabad Factory Fire : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग थाना रामगढ़ क्षेत्र के लक्ष्मी ग्लास फैक्ट्री में लगी है। जनपद की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में कर लिया है। स्थिति नियंत्रित बनी हुई है। लेकिन, फैक्ट्री में लगी इस आग ने आसपास के लोगों को सकते में डाल दिया है। आग किस वजह से लगी है, यह पता लगाने की कोशिश जारी है।

वहीं, इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इस संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी प्रकाश में नहीं आ पाई है।अग्नशिमन अधिकारी ने इस संबंध में कहा, कि ‘हमें आग लगने की सूचनी मिली थी। जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां ग्लास बनाए जाते हैं, इसके बाद उन्हें गत्ते में पैक भी किया जाता है। हमें जैसे ही फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, वैसे ही फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, इसके बाद आग को काबू में करने का प्रयास किया गया।’’

उन्होंने कहा, कि ‘एसएचओ के नेतृत्व में हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो हमें पता लगा कि आग थोड़ी विकराल है। इसके बाद हमने तत्काल ही आग को नियंत्रित करने की रूपरेखा निर्धारित की, ताकि मौजूदा स्थिति को सामान्य बनाया जा सके।’’ उन्होंने कहा, कि ‘इस परिसर में आग बुझाने की भी व्यवस्था नहीं थी, इसलिए हमें काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। लेकिन, जैसे- तैसे हमने स्थिति को सामान्य कर ही दिया।

दमकल की सभी गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग को फैलने से रोक दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के बारे में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में तो फैक्ट्री का मालिक ही कुछ बता पाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें