
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के किसान भूख हड़ताल कर रहे हैं। वे फिलहाल गौतमबुद्ध नगर की एक जेल में बंद हैं। एसकेएम ने एक बयान में कहा, ‘‘गौतमबुद्ध नगर की जिला जेल में बंद ग्रेटर नोएडा के किसान अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि किसानों की कुछ मांगें काफी समय से लंबित पड़ी हैं, जिसमें 10 प्रतिशत भूमि आवंटन सुनिश्चित करने वाले नये कानून का कार्यान्वयन भी शामिल है।
एसकेएम ने कहा, ‘‘जब ये किसान अपनी मांग के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे तो प्रशासन ने जबरन उन्हें हिरासत में ले लिया।’’ किसानों ने 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की भी मांग की है। एसकेएम ने कहा, ‘‘जिला जेल में बंद किसान न्याय पाने के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने खाना लेने से इनकार कर दिया। हालांकि उनकी हड़ताल शांतिपूर्ण है, लेकिन इससे उनके स्वास्थ्य को काफी खतरा है।’’ उन्होंने जिला प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को प्राथमिकता के साथ सुनने का आग्रह किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...