Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटी से कथित बलात्कार करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

December 5, 2023

गोरखपुरः बस्ती जिले में एक व्यक्ति को अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्रधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी शिव कुमार को अपनी 19 वर्षीय एक बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कुमार की पत्नी ने सोमवार को उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी पिछले दो वर्षों से उसकी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा है और उसे अपने कुकर्मों का खुलासा न करने की धमकी भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्राथमिकी भादस की धारा 376 (बलात्कार) और पास्को एक्ट के तहत दर्ज की गई है। अधिकारी ने कहा, लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें