Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पचास हजार के इनामी, हत्या के आरोपी दो भाई गिरफ्तार

October 6, 2023

पचास हजार के इनामी, हत्या के आरोपी दो भाई गिरफ्तार

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की प्रयागराज इकाई ने थाना मानधाता क्षेत्र के कैला गांव के निकट हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है जो छह साल से फरार थे और उन पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ उपाधीक्षक (क्षेत्रधिकारी) नावेंदु सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना मानधाता क्षेत्र के कलानी गांव में 15, अगस्त 2018 को खेल के दौरान हुए विवाद में राकेश पासी की लाठी डंडे व गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के नामजद आरोपी सगे भाई कन्हैया तिवारी उर्फ आशीष तिवारी उर्फ मुन्नू व अनूप तिवारी छह वर्षो से फरार थे। पुलिस ने दोनों भाइयों पर 50-50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार की देर शाम थाना मानधाता क्षेत्र के कैला गांव के निकट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें