Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

उज्जैन से पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे अयोध्या

January 12, 2024

उज्जैन से पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे अयोध्या

भोपाल। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का यह प्रसाद अयोध्या जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि हमारा पुराना सपना पूरा हो रहा है, इसमें मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। महाकाल मंदिर उज्जैन से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा की बाबा महाकाल का यह प्रसाद अयोध्या भेजा जाएगा । साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अयोध्या जरूर जाएं, लेकिन जिस राज्य के लिए जो तारीख दी गई है। इस तारीख पर उन्हें जाना चाहिए। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉॅक्टर यादव उज्जैन से ही विधायक है और उन्हें बाबा महाकाल का बड़ा भक्त माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें