Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन

September 27, 2024

भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन

प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का बृहस्पतिवार देर रात हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष की थीं। प्रयागराज के बारा विधानसभा सीट से विधायक डॉक्टर वाचस्पति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नीलम करवरिया करीब 10 दिन पूर्व लीवर प्रत्यारोपण के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थीं और बृहस्पतिवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि देर रात करवरिया का निधन हो गया। उनके परिवार में पति उदयभान करवरिया, बेटी समृद्धि और साक्षी और बेटा सक्षम है। करवरिया 2017 में मेजा सीट से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुई थीं।

उल्लेखनीय है कि नीलम करवरिया के पति और बारा विधानसभा सीट से पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया बीते 25 जुलाई को नैनी सेंट्रल जेल से रिहा हुए थे। करीब नौ वर्ष से नैनी जेल में बंद रहे उदयभान को राज्यपाल की अनुशंसा पर रिहा किया गया था। उदयभान को पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक जवाहर यादव की हत्या का दोषी करार दिया गया था और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। करवरिया के करीबी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उनका पाíथव शरीर शुक्रवार दोपहर प्रयागराज लाए जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें