Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

घाघरा नदी में नहने गये एक ही परिवार के चार सदस्य डूबे

June 10, 2024

घाघरा नदी में नहने गये एक ही परिवार के चार सदस्य डूबे

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को घाघरा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त प्रदीप ने बताया कि सुबह पढ़ुवा थाना क्षेत्र में तेलियर गांव के एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में नहाने गये थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गये।
उन्होंने बताया कि इस घटना में सुशीला (52), सत्यम (24), उर्वशी (17) और कान्हा (10) की मौत हो गयी। नैनी नामक महिला को नदी से निकाल लिया गया और उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आवशय़क कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें