Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में चार मंत्रियों ने ली शपथ

March 5, 2024

योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में चार मंत्रियों ने ली शपथ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में मंगलवार को चार नये मंत्रियों ने शपथ ली।

राजभवन में एक सादे समारोह में राज्यपाल आनदीबेन पटेल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं विधायक ओम प्रकाश राजभर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार और गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद विधानसभा सीट से विधायक सुनील शर्मा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत योगी मंत्रिमंडल के कई सदस्य और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जहूराबाद सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़ कर कुछ महीने पहले भाजपा में वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाये जाने की अटकलें काफी समय से लगायी जाती रही हैं वहीं हाल ही में सपा गठबंधन से किनारा कर भाजपा का समर्थन करने वाले रालोद के विधायक अनिल कुमार को मंत्री पद के लिये ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। ऐसा ही भाजपा विधायक सुनील शर्मा के साथ भी हुआ है।


राजभर योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे और उन्हे दिव्यांग कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया था मगर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कुछ मतभेदों के बाद उन्होंने भाजपा से किनारा कर समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर लिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें