Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया

September 24, 2024

नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया

नोएडा। नोएडा पुलिस ने बीती देर रात चेकिंग के दौरान ठक-ठक गिरोह के जालिम गैंग के नाम से कुख्यात तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन तीन में से एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों से पूछताछ के बाद उनके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरोह सड़कों पर जाम में फंसे गाड़ियों के ड्राइवरों को निशाना बनाता है। एक व्यक्ति गाड़ी के शीशे को खटखटा कर ड्राइवर से पीछे रोड एक्सीडेंट का बहाना बनाता है। जब ड्राइवर नीचे उतरकर देखा है तो वह उसे बातों में उलझा लेता है, तभी उसके साथी कार में रखे सामान को चोरी कर लेते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें