Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की मौत

March 26, 2024

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की मौत

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्रधिकारी (सदर) मंजरी राव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात उल्टी दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार राकेश कुमार सिंह (24), सोनू प्रजापति (20), पवन प्रजापति (20) और विकास प्रजापति (22) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद चारों शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें