Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली के दिन नदी में नहाने गए चार युवक डूबे, तीन की मौत

March 9, 2023

होली के दिन नदी में नहाने गए चार युवक डूबे, तीन की मौत

होली खेलने के बाद बुधवार को गोमती नदी में नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई जबकि चौथा लापता है।पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, तीन शवों को नदी से निकाला जा चुका है जबकि चौथे युवक की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया, ह्ल कोतवाली नगर के सीताकुंड घाट के पास होली खेलकर दोपहर करीब तीन बजे चार युवक नहाने के लिए नदी में गए थे । जब उनका एक साथी डूबने लगा तो अन्य ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन चारों नदी में डूब गये।ह्व उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरो ने तीन शवों को बरामद कर लिया है लेकिन चौथे युवक की तलाश जारी है।वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित राठौर (30), गया प्रसाद (28) और रुद्र कुमार (18) के रूप में हुई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें