Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहजहांपुर में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

September 19, 2023

शाहजहांपुर में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना इलाके में एक दलित नाबालिग लड़की से अलग-अलग समुदाय के दो लोगों द्वारा कथित रूप से कई माह तक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सुधीर जायसवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रोजा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोस में रहने वाली एक युवती के घर आती जाती थी, जहां युवती ने पीड़िता की मुलाकात तनवीर तथा दिलबाग से कराई थी। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी तनवीर और दिलबाग ने नाबालिग किशोरी से दुराचार किया तथा यह बात किसी को भी नहीं बताने की धमकी भी दी। शिकायत के अनुसार आरोपी चार माह से पीड़िता का यौन शोषण कर रहे थे।

जायसवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर रोजा थाना क्षेत्र में आरोपी तनवीर, दिलबाग तथा युवती निशा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म), 354 (गरिमा भंग करने के इरादे से हमला) तथा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें